Breaking Newsउत्तराखंड

धामी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें जनहित, विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार, निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों की नई योजनाओं, नीति संशोधनों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है।

हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद प्रदेश सरकार की कार्यशैली में तेजी देखने को मिली है। सरकार विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने के लिए लगातार सक्रिय है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज की कैबिनेट बैठक में आम जनता को राहत देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसले सामने आ सकते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार विकास और जनहित के एजेंडे को प्राथमिकता दे रही है। इसी रणनीति के तहत लंबित प्रस्तावों को मंजूरी देकर विकास कार्यों में तेजी लाने और विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार सरकार नई योजनाओं के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय भी ले सकती है। भाजपा संगठन जहां चुनावी तैयारियों में जुटा है, वहीं सरकार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनता के बीच मजबूत संदेश देने की कोशिश में है।

प्रदेशभर की नजरें इस कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं। अब सभी को इंतजार है कि धामी सरकार किन प्रस्तावों को मंजूरी देती है और उत्तराखंड की जनता को कौन-कौन से नए फैसलों की सौगात मिलती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *