उत्तराखंड

मान्यता, चिकित्सा और सुविधाओं पर चर्चा—हल्द्वानी में पत्रकारों से रूबरू हुए संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड के संयुक्त निदेशक के. एस. चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार और विभाग मीडिया कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पत्रकार मान्यता नवीनीकरण में आ रही दिक्कतों को विभाग ने गंभीरता से लिया है और इनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

गुरुवार को मीडिया सेंटर हल्द्वानी में आयोजित बैठक में उन्होंने मीडिया कर्मियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

इस दौरान उन्होंने बताया कि मृतक पत्रकारों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता से जुड़े सभी लंबित मामलों का विभाग द्वारा समाधान कर दिया गया है। साथ ही यदि किसी पत्रकार को पत्रकार कल्याण कोष से सहायता नहीं मिल पाती है तो उसे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा, जिसके लिए जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से नियमानुसार प्रस्ताव भेजना होगा।

श्री चौहान ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों को पत्रकारों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक के दौरान पत्रकारों ने चिकित्सा सुविधा, पत्रकार मान्यता, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ऋण योजना, राज्य अतिथि गृहों में आरक्षण व्यवस्था, उच्च शिक्षा में पत्रकारों के बच्चों को आरक्षण, रेलवे आरक्षण सुविधा की पुनः शुरुआत तथा टोल प्लाजा में छूट जैसे कई मुद्दे उठाए। इसके अलावा जिला पत्रकार स्थायी समिति में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को शामिल करने की मांग भी रखी गई।

संयुक्त निदेशक ने आश्वासन दिया कि सूचना विभाग से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा, जबकि अन्य विभागों से जुड़े मुद्दों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार किया जाएगा।

बैठक का संचालन गिरिजा शंकर जोशी, जिला सूचना अधिकारी ने किया। इस अवसर पर सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित हल्द्वानी, रामनगर और लालकुआं के पत्रकार तथा सूचना विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *