उत्तराखंड

जिला विकास प्राधिकरण बोर्ड सख़्त, 112 मामलों की सुनवाई के साथ अवैध निर्माण पर कड़ी चेतावनी, जिला विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी |

हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में आज जिला विकास प्राधिकरण बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने की। इस दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े कुल 112 मामलों की सुनवाई की गई। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन भवनों के आवासीय नक्शे स्वीकृत किए जा रहे हैं, उनका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए।


उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बाहरी व्यक्तियों द्वारा जिले में खरीदी गई भूमि पर बनाए जा रहे आवासीय और व्यावसायिक निर्माणों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए, ताकि नियमों का उल्लंघन न हो सके।


बैठक के दौरान बोर्ड द्वारा नैनीताल और भीमताल क्षेत्र में दर्जनों आवासीय भवनों के मानचित्रों को स्वीकृति प्रदान की गई। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अनियंत्रित निर्माण पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *