उत्तराखंड

मौसम अलर्ट के चलते इस जिले में 28 जनवरी को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, प्रशासन ने घोषित किया अवकाश

खबर शेयर करें -

उधमसिंह नगर |

मौसम विभाग द्वारा जारी खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद ऊधमसिंह नगर में बुधवार, 28 जनवरी 2026 को बड़ा फैसला लेते हुए समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

जिला प्रशासन के अनुसार, आगामी 24 घंटों में घने कोहरे, शीतलहर, बारिश एवं ठंड में अत्यधिक वृद्धि की संभावना जताई गई है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए रहेगा, जबकि शिक्षक एवं अन्य शासकीय कर्मचारी अपने-अपने संस्थानों में निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि बच्चों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतें।

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी निर्णय लिया जा सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *