महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक के प्रथम बिंदुखत्ता आगमन पर भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में फिर कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्प

लालकुआं/बिंदुखत्ता।
महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक के प्रथम बार लालकुआं-बिंदुखत्ता आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन किया। बिंदुखत्ता स्थित बीना जोशी के कार्यालय में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल, महामंत्री प्रकाश कापड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।

महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जया कर्नाटक के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा परिसर “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “उत्तराखंड में फिर कांग्रेस सरकार” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम ने साफ संदेश दिया कि लालकुआं विधानसभा और बिंदुखत्ता क्षेत्र में कांग्रेस संगठन मजबूती के साथ चुनावी मोर्चे पर उतर चुका है।
अपने संबोधन में जया कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता, महिलाओं, युवाओं और किसानों की आवाज रही है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह बदलाव निश्चित रूप से संभव होगा। उन्होंने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्ण प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के साथ उत्तराखंड में कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाने का सामूहिक संकल्प लिया। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे और हर घर तक कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री बीना जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़ी रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और विकास के ठहराव से परेशान है तथा कांग्रेस ही वह मजबूत विकल्प है जो उत्तराखंड को विकास की नई दिशा दे सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गांव-गांव और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें।
हरेंद्र बोरा सहित अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी ताकत के बल पर कांग्रेस उत्तराखंड में फिर से सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर शेखर जोशी, कुंदन सिंह मेहता, प्रमोद कॉलोनी, राजेंद्र खनवाल, मीना कपिल, सरस्वती ऐरी, राधा दानू, ममता भट्ट, उर्मिला धामी, दीपा बिष्ट, चंपा चीलवाल, मंजू जोशी, किरन जोशी, डॉ. ललित जोशी, मुन्ना बिष्ट, त्रिलोक सिंह मंटू, विनोद बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प दोहराया कि वे पूरी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ कांग्रेस को उत्तराखंड में दोबारा सत्ता में लाने के लिए दिन-रात काम करेंगे और लालकुआं विधानसभा सीट पर कांग्रेस का विधायक जिताकर पार्टी नेतृत्व को मजबूत संदेश देंगे।







