उत्तराखंड

देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों का विस्फोट! स्वास्थ्य मंत्री का घेराव, आंदोलन को हरक सिंह रावत का भी साथ देखें वीडियो:-

खबर शेयर करें -

देहरादून। नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले लंबे समय से चल रहा नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन आज बड़े टकराव में बदल गया, जब सैकड़ों नर्सिंग अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आवास का घेराव कर दिया।
मौके पर हालात तनावपूर्ण होने लगे तो पुलिस को भारी फोर्स तैनात करनी पड़ी।

प्रदर्शन को उस समय और राजनीतिक धार मिल गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को खुला समर्थन दिया। उनके आने के बाद धरना स्थल पर संतुलन और सियासत—दोनों गर्म होती दिखीं।

नर्सिंग एकता मंच की मुख्य मांग है कि नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया वर्षवार आयोजित की जाए, ताकि वरिष्ठता और निष्पक्षता सुनिश्चित रहे।
हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार को “वर्षवार वरीयता प्रणाली” वापस लागू कर पारदर्शी भर्ती सुनिश्चित करनी चाहिए।

प्रदेश की राजधानी में यह धरना लगातार उग्र तेवर के साथ जारी है और आंदोलनकारी साफ चेतावनी दे चुके हैं कि उनकी मांगें पूरी होने तक पीछे हटना संभव नहीं।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles