बिलासपुर । थाना सिविल लाईन में पंजीबद्ध 04 अपराधिक प्रकरणों में आरोपी कपिल शंकर गोस्वामी, गुरूशंकर दिव्या, पुरूषोत्तम तिवारी एवं राजेन्द्र पलांगे के द्वारा प्रार्थियों को नाकरी पर लगाने का प्रलोभन देकर करोड़ों की धोखाधड़ी की गई। प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी सील मुहर, सेवा पुस्तिका, इकरारनामा, अंकसूची एवं नगदी रकम बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में लगन एवं परिश्रम से कर्तव्य निष्पादन पर निरीक्षक सुम्मत राम साहू, थाना प्रभारी सिविल लाईन की सेवा पुस्तिका में प्रशंसा दर्ज कर स.उ.नि. चंद्रकांत डहरिया, आर. 1282 वीरेन्द्र राजपूत, आर. 534 देवेन्द्र दुबे, आर. 1059 रितेश मिश्रा, आर. 694 पुन्नी खाण्डे, आर. 1139 चंद्र प्रकाश भारद्वाज, आर. 1498 केशव मार्कों, म.आर. 1157 आशा नेताम एवं आर. 772 नीलकंठ जायसवाल को उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरूस्कार से पुररूष्कृत किया गया।
Related Articles
मंत्री राजवाड़े ने सक्ती जिले में ली समीक्षा बैठक
January 3, 2025

विकसित भारत 2047 की राह का बजट पेश, इंफ्रास्ट्रक्चर-रोजगार पर सरकार का जोर, विपक्ष ने बताया “जनता से दूर”
February 1, 2026
कर्ज की सीमा बढ़ाने केंद्र से अनुमति मांगेगी सरकार
January 18, 2025
