उत्तराखंडकरियर

दिपावली से पहले आई खुशखबरी।एलटी भर्ती परीक्षा पर लगी रोक आखिरकार हो गई खत्म , शिक्षकों की कमी होगी पूरी।

खबर शेयर करें -

📍स्थान: देहरादून

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए दीपावली से पहले खुशखबरी आई है। लंबे समय से अटकी एलटी भर्ती परीक्षा पर लगी रोक आखिरकार खत्म हो गई है। हाईकोर्ट ने इस भर्ती पर लगी रोक को हटा दिया है, जिसके बाद राज्य सरकार अब तेजी से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने जा रही है।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि दीपावली से पहले एलटी में चयनित 1400 से ज्यादा अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। यानी इस बार दीपावली इन युवाओं के लिए नई रोशनी और नई उम्मीद लेकर आने वाली है।


दरअसल, एलटी भर्ती परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट में चल रही याचिका के चलते नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगी हुई थी। लेकिन अब न्यायालय ने राज्य सरकार को राहत देते हुए रोक हटा दी है। इससे हजारों युवाओं की उम्मीदें एक बार फिर जग गई हैं।
सरकार का कहना है कि शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए जल्द से जल्द पदों को भरा जाएगा ताकि स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो।


यही नहीं, शिक्षा मंत्री ने बताया कि 30 नवंबर से पहले 2100 प्राथमिक शिक्षक पदों को भी भरा जाएगा। इसके लिए सरकार ने नियमावली में संशोधन किया है, जिससे अब एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
सरकार का दावा है कि इन नियुक्तियों से राज्य के विद्यालयों में लंबे समय से महसूस की जा रही शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।


धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड
“दीपावली से पहले एलटी के 1400 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। साथ ही 2100 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती भी 30 नवंबर से पहले पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। नियमावली में बदलाव से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।”


कुल मिलाकर, दीपावली से पहले उत्तराखंड सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में नई रोशनी भरने का काम किया है। एक तरफ जहां बेरोजगार युवाओं को नौकरी का तोहफा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर राज्य के स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *