उत्तराखंड

स्लग: हल्द्वानी वासियों के लिए खुशखबरी । मुख्यमंत्री द्वारा कल मिलेगी सिटी बस सेवा की सौगात।

खबर शेयर करें -


हल्द्वानीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी — अब शहर की सड़कों पर दौड़ेगी “सिटी बस सेवा”! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल इस योजना का शुभारंभ करेंगे।


हल्द्वानी शहर में सार्वजनिक परिवहन को सुलभ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से “सिटी बस सेवा” की शुरुआत की जा रही है।
इस सेवा का उद्घाटन मंगलवार, 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे सर्किट हाउस, काठगोदाम में होगा।

अधिकारियों के मुताबिक, बस सेवा को शहर के प्रमुख मार्गों पर चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इससे आम जनता, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को न सिर्फ़ राहत मिलेगी बल्कि यातायात का दबाव कम होगा और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों के मौजूद रहने की संभावना है।


सस्ती, सुलभ और सुरक्षित — हल्द्वानी को मिलने जा रही है आधुनिक सिटी बस सेवा की सौगात!

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *