उत्तराखंड

गांव में गुलदार का आतंक, घर के भीतर घुसा शिकारी — पालतू जानवर बना निवाला चकलुवा में घर के अंदर हुई खौफनाक वारदात, CCTV में कैद हुआ हमला

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी।
वन विभाग के लिए गुलदार का बढ़ता आतंक अब सर दर्द बन चुका है। कालाढूंगी के चकलुवा ग्राम में गुलदार ने घर में घुसकर पालतू जानवर पर हमला किया और उसे मार डाला। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

ग्राम सभाओं — रामपुर, विदारापुर, गुलजारपुरबंकी और रतनपुर में गुलदार की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार अब तक कई कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है।

रतनपुर निवासी मुकेश कन्याल के घर में बंधे कुत्ते पर भी गुलदार ने हमला किया, लेकिन घरवालों के शोर मचाने पर वह भाग निकला।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांव में निरीक्षण किया।

ग्राम प्रधान आशा मेहरा ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की गई है।
वहीं रेंजर जगदीश जोशी ने बताया कि गुलदार की पहचान के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles