उत्तराखंडधर्म/संस्कृति

राज्यपाल गुरमीत सिंह बदरीनाथ धाम पहुंचे — भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर की देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

खबर शेयर करें -

चमोली।
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) मंगलवार को भगवान बदरी विशाल के धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य और देश की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।
राज्यपाल ने लगभग एक घंटे तक मंदिर परिसर में समय व्यतीत किया और आध्यात्मिक वातावरण में डूबे नज़र आए।

धाम पहुंचने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने राज्यपाल का स्वागत किया। पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।

मास्टर प्लान कार्यों की ली प्रगति रिपोर्ट

राज्यपाल ने जिलाधिकारी से बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने सिविक एमीनिटी सेंटर, कम्युनिटी सेंटर, अराइवल प्लाज़ा और हॉस्पिटल बिल्डिंग की प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि –

> “बदरीनाथ धाम का यह विकास कार्य हमें विश्व गुरु और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।”

राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रगति कार्यों का फोटो व डॉक्यूमेंटेशन रिकॉर्ड तैयार किया जाए।
साथ ही उन्होंने शेष नेत्र और बद्रीश झील की सफाई व्यवस्था तथा आस्था पथ की लाइटिंग व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने पर बल दिया।

प्रशासन की सराहना — मिला दिव्य अनुभव

राज्यपाल ने चारधाम व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस, मंदिर समिति व पुरोहित वर्ग की सराहना की और कहा कि—

> “यहां का समन्वय और अनुशासन प्रेरणादायक है। हर चेहरे पर जो प्रसन्नता दिखी, वह बदरीनाथ धाम की दिव्यता का प्रतीक है।”

उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोग बदरीनाथ धाम के दर्शन कर इस आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ लें।
अंत में जिलाधिकारी ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *