Breaking Newsउत्तराखंड

चमोली :- चोपता में विदेशी पर्यटकों पर हमला और लूट!

खबर शेयर करें -

होमस्टे मालिक पर 8 लाख रुपये की चोरी और जानलेवा हमले के आरोप

चमोली।
शांत और सुंदर चोपता से आई ये खबर पूरे पर्यटन जगत को हिला सकती है! विदेशी पर्यटकों के साथ मारपीट, लूट और जान से मारने की कोशिश का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, चार दिनों से “बंकर हाउस होमस्टे” में ठहरे विदेशी पर्यटक जब चेकआउट करने लगे तो होमस्टे के मालिक और उसके स्टाफ ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर पर्यटक मंडल चौकी पहुँचे और पुलिस को पूरी घटना बताई।

पर्यटकों का आरोप है — होमस्टे मालिक ने करीब 8 लाख रुपये की नकदी और कीमती सामान लूट लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब सवाल उठ रहा है —

पर्यटन विभाग की निगरानी कहाँ है?

क्या विदेशी सैलानियों की सुरक्षा केवल कागजों तक सीमित है?

ऐसी घटनाएँ उत्तराखंड की छवि पर गहरा धब्बा लगा रही हैं।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles