धामी ने दिया निर्माण का संकेत — “कुमाऊं की लाइफलाइन” अब हकीकत के करीब

सांसद अजय भट्ट के प्रयासों का बड़ा परिणाम, तीन शहरों के लिए डीपीआर पर तेजी
लालकुआं। वर्षों से अधर में लटका लालकुआं बाईपास प्रोजेक्ट अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे “कुमाऊं की लाइफलाइन” बताते हुए जल्द निर्माण शुरू होने का संकेत दिया है। इस घोषणा ने आम जनता को भारी ट्रैफिक से राहत की नई उम्मीद दी है।
🔹 धामी की घोषणा से परियोजना में जान
सीएम धामी ने कहा कि बाईपास बनने से लालकुआं, हल्द्वानी और काठगोदाम का यातायात सुगम होगा और कुमाऊं की कनेक्टिविटी एवं अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
🔹 अजय भट्ट के नेतृत्व में मजबूत हुई नींव
इससे पूर्व, सांसद अजय भट्ट के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी, जिसके बाद—
तीनों शहरों में बाईपास निर्माण स्वीकृति
डीपीआर तैयार करने के निर्देश जारी हुए थे। आज धामी की घोषणा इन्हीं प्रयासों का मजबूत परिणाम मानी जा रही है।
🔹 लालकुआं की पुरानी समस्या होगी खत्म
शहर के बीच से गुजरने वाले हाईवे के कारण रोजाना जाम और दुश्वार यातायात से जनता परेशान रहती है। बाईपास बनने के बाद स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और व्यापारियों को बड़े स्तर पर राहत मिलेगी।
🔹 शिष्टमंडल में शामिल रहे
लक्ष्मण खाती, धन सिंह बिष्ट, सचिन अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट, पत्रकार राजेंद्र पंत, रमाकांत और वीरेंद्र कोरंगा।





