uttrakhand :- सुबह फिर लगा महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल के दाम चौथी बार बढ़े…

*:-चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में फिर लगा महंगाई का झटका…….*
* :- *दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंचा, लगातार बढ़ोतरी से आम जनता परेशान……*
newdelhi :- देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की। पिछले 10 दिनों के भीतर यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है।
लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया, जहां 2.87 रुपये की बढ़ोतरी हुई। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 107.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में 87 से 91 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों का असर अब परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ने लगा है।
मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और टैक्स संरचना का सीधा असर घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है।
अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में महंगाई का असर और व्यापक हो सकता है।
…………………………………..
* *लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु……*
* *वॉट्सऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें*
* *फ़ेसबुक पेज को Like & Follow करें*
* *क्षेत्र की ताजा खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें*




