उत्तराखंड

उत्तराखंड की रजत जयंती पर पंतनगर में भव्य किसान सम्मेलन आज — मुख्यमंत्री धामी होंगे मुख्य अतिथि

खबर शेयर करें -

पंतनगर (नैनीताल)।
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर प्रदेशभर के किसानों की नजर आज पंतनगर पर टिकी है। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्टीवेन्सन स्टेडियम में आज (7 नवंबर 2025) कृषि विभाग उत्तराखंड द्वारा भव्य किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके साथ कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान और लगभग 25 से 30 हजार कृषक भाग लेंगे।

सम्मेलन के दौरान कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा विशाल प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें किसानों को उन्नत तकनीक, आधुनिक उपकरण, गुणवत्तायुक्त बीज और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक एवं छात्र विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों की झलक पेश करेंगे, साथ ही पंतनगर विश्वविद्यालय में विकसित नई फसल प्रजातियों, एआई व ड्रोन तकनीक आधारित खेती और प्राकृतिक-जैविक कृषि नवाचारों का प्रदर्शन भी होगा।

यह आयोजन उत्तराखंड के कृषि इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *