उत्तराखंड

हरिद्वार–लक्सर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो–बाइक की आमने-सामने भिड़ंत सामने आया वीडियो:-

खबर शेयर करें -

तीन युवक गंभीर घायल, हाईवे पर लगा था लंबा जाम

हरिद्वार।

हरिद्वार–लक्सर हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कनखल थाना क्षेत्र के मिस्सरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की

आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में और नशे की हालत में बताए जा रहे हैं। बताया गया कि बाइक सवार बैटरी रिक्शा को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे।
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को सड़क से उठाया और नजदीकी अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

फिलहाल तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर हरिद्वार–लक्सर हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर स्पीड कंट्रोल, सख्त चेकिंग और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *