Breaking Newsउत्तराखंड

हल्द्वानी : डीएम नैनीताल ने किए 3 एसडीएम के तबादले, मोनिका बनीं हल्द्वानी की नई एसडीएम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जनपद के तीन उपजिलाधिकारियों (SDM) के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार श्रीमती मोनिका को एसडीएम हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं अनुराग आर्या को एसडीएम धारी के साथ-साथ एसडीएम/परगनाधिकारी काठगोदाम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा दिव्यांशु मीणा (प्रशिक्षु IAS) को अपर उप जिलाधिकारी, श्री काठगोदाम के प्रशासनिक कार्यों का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

डीएम ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles