हल्द्वानी : धनतेरस पर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में अवकाश घोषित।


हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिलेवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, बैंकों और संस्थानों में अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि धनतेरस पर्व उत्तराखंड समेत पूरे देश में पारंपरिक और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोगों की धार्मिक आस्था और पर्व की गरिमा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि सभी कर्मचारी एवं आमजन अपने परिवार के साथ इस शुभ पर्व को धूमधाम से मना सकें।
प्रशासन की ओर से जारी आदेश के बाद जिलेभर के सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों और निजी संस्थाओं में शुक्रवार को कार्य नहीं होगा। इसके साथ ही बाजारों में भी धनतेरस की रौनक देखने को मिलेगी और लोग दीपावली की तैयारियों में जुटे रहेंगे।






