Breaking Newsउत्तराखंड

लालकुआं :- हल्दूचौड़ में भीषण सड़क हादसा: डंपर और बाइक में टक्कर, दो युवक गंभीर… देखें वीडियो….

खबर शेयर करें -

लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एवरग्रीन स्कूल के सामने वाले कट पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीएमडब्ल्यू कंपनी की तेज रफ्तार बाइक हल्दूचौड़ से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं, हालांकि फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि एवरग्रीन स्कूल के सामने वाले इस कट पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles