उत्तराखंड

कलश यात्रा के मद्देनज़र 28 जनवरी को रहेगा विशेष ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए पूरा रूट, प्रतिबंध व पार्किंग व्यवस्था

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।

भगवान शिव कथामृत कलश यात्रा कार्यक्रम के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर दिनांक 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को शहर में विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था प्रातः 10:00 बजे से कलश यात्रा की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा मार्ग से बचते हुए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें।

*कलश यात्रा का निर्धारित मार्ग*

कलश यात्रा MB इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर निम्न मार्ग से होते हुए पुनः वहीं समाप्त होगी

MB इंटर कॉलेज → कल्यालपुरा चौराहा → अटल रोड → अटल तिराहा → जेल रोड तिराहा → कालाढूंगी तिराहा → रोडवेज → तिकोनिया चौराहा → डिग्री कॉलेज
तिराहा → कल्यालपुरा चौराहा → MB इंटर कॉलेज

*प्रमुख यातायात प्रतिबंध व डायवर्जन व्यवस्था*

दोनहरिया तिराहा से MB इंटर कॉलेज की ओर आने वाले सभी वाहनों का प्रवेश सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
जगदंबा नगर पानी की टंकी तिराहा से कल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

तिकोनिया चौराहा से कैनाल रोड होते हुए कल्यालपुरा चौराहा की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जाएगा।

डिग्री कॉलेज तिराहा से कल्यालपुरा चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
अटल तिराहा से अटल रोड होते हुए कल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

*विशेष डायवर्जन व्यवस्था*:

जब कलश यात्रा अटल तिराहा से कालाढूंगी तिराहा के मध्य रहेगी, तब मुखानी चौराहा से जेल रोड की ओर आने वाले वाहन मुखानी से डायवर्ट होकर नहर कवरिंग रोड (काठगोदाम/धनमील रोड) की ओर भेजे जाएंगे।

जब यात्रा कालाढूंगी चौराहा से डिग्री कॉलेज तिराहा के मध्य होगी, तब बरेली रोड/रामपुर रोड से आने वाले वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा/ITI तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा → मुखानी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
कलश यात्रा मार्ग में पड़ने वाले सभी कटों से मुख्य मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

*पार्किंग व्यवस्था ,कार्यक्रम आयोजकों के वाहन*

MB इंटर कॉलेज के प्रथम गेट के अंदर एवं MB इंटर कॉलेज मैदान में पार्क किए जाएंगे।
अन्य सभी वाहन — ठंडी सड़क एवं परख इमेजिंग सेंटर परिसर में पार्क किए जाएंगे।

*प्रशासन की अपील*

प्रशासन एवं यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें, अनावश्यक रूप से यात्रा मार्ग पर न जाएं और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles