उत्तराखंड

लालकुआं:- सीएम धामी ने प्रदान किया अटल निर्मल पुरस्कार,लालकुआं नगर पंचायत पुनः बनी उत्तराखंड की सबसे स्वच्छ पंचायत

खबर शेयर करें -

देहरादून :- सीएम धामी ने नगर पंचायत लालकुआं को प्रदान किया ‘अटल निर्मल पुरस्कार 2024-25’लालकुआं। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए लालकुआं नगर पंचायत ने प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, देहरादून में नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह और सभासद भुवन पांडे को अटल निर्मल पुरस्कार 2024-25 से सम्मानित किया।इससे पूर्व नगर पंचायत लालकुआं को 17 जुलाई 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया था।इस मौके पर चेयरमैन लोटनी ने कहा कि इस पुरस्कार का उद्देश्य केवल लालकुआं को स्वच्छ बनाना नहीं है, बल्कि नगरवासियों में साफ-सफाई की आदत को स्थायी रूप से विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ने सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार किए, पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया और जन-जागरूकता अभियानों को तेज किया।लोटनी ने यह पुरस्कार पूरे नगरवासियों को समर्पित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और अपील की कि भविष्य में भी सभी लोग मिलकर सहयोग करें, ताकि लालकुआं न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का स्वच्छतम नगर बन सके। उन्होंने नगरवासियों के साथ-साथ नगर पंचायत टीम को भी इस सम्मान के लिये बधाई दी।फोटो परिचय- लालकुआं नगर पंचायत को निर्मल पुरस्कार प्रदान करते मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles