उत्तराखंड

थराली में बड़ा हादसा: 30–40 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, पुलिस ने चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान

खबर शेयर करें -

थराली/चमोली।

जनपद चमोली के थाना थराली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक पिकअप वाहन के खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। डायल 112 के माध्यम से समय लगभग 12:35 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कूड़ा बैंड, थराली के समीप वाहन संख्या UK 18 CA 4255 पिकअप, जो हल्द्वानी से थराली की ओर आ रही थी, तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30–40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है।

सूचना मिलते ही चमोली पुलिस के अंतर्गत थाना थराली की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। दुर्गम ढलान और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
वाहन में 5 लोग थे सवार
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में कुल 5 व्यक्ति सवार थे। इनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं—

गंभीर घायल:

* *अंशु पुत्र हमीद मियां, निवासी पुराना रोडवेज, बरेली (उ.प्र.), उम्र 25 वर्ष*

* *पप्पू, उम्र 50 वर्ष (अन्य विवरण प्राप्त नहीं)*

साधारण घायल:

* *सोहेल पुत्र बाबर, निवासी पुराना रोडवेज, बरेली, उम्र 45 वर्ष*

* अली पुत्र सराफत, उम्र 17 वर्ष

पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों के संयुक्त प्रयास से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा वाहन में आई तकनीकी खराबी के कारण हुआ। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

चमोली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें तथा यात्रा से पूर्व वाहन की तकनीकी स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles