उत्तराखंड
प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IAS, PCS व सचिवालय सेवा अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी

देहरादून।
प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) तथा सचिवालय सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। जारी आदेशों के तहत विभिन्न जिलों और विभागों में तैनात अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है।

शासन स्तर पर किए गए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को व्यवस्था में गतिशीलता लाने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। संबंधित विभागों को आदेशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
👉 पूरी स्थानांतरण सूची नीचे देखी जा सकती है।








