Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तरकाशी के गुराड़ी गांव में भीषण अग्निकांड, तीन मकान राख — मवेशियों की दर्दनाक मौत से मचा हाहाकार, देखें वीडियो:-

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी जनपद की मोरी तहसील अंतर्गत गुराड़ी गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। सुबह करीब 5:30 बजे अचानक लगी आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।


आग की चपेट में आकर तीन आवासीय भवन पूरी तरह जलकर राख हो गए, वहीं पशुशालाओं में बंधे 4 गाय, 1 बैल, 7 बकरियां और 1 भेड़ की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर अपने परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।


सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी कुछ स्वाहा हो चुका था।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, वहीं प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजे को लेकर भी प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गुराड़ी गांव में शोक और दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *