नैनीताल। नैनीताल डी.एस.ए. मैदान में आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ भव्यता और उत्साह के बीच हुआ। 9 दिवसीय इस आयोजन में आँचल ने अपने दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, परंपरा और नवाचार की झलक पेश की।
मुख्य अतिथि कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और दूध, लस्सी, योगर्ट, घी व छैना रबड़ी जैसे उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। आँचल की विशेष “छैना रबड़ी” का स्वाद चखते हुए उन्होंने कहा —
“यह है गुणवत्ता, परंपरा और विश्वसनीयता का बेहतरीन संगम।”
विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी के मार्गदर्शन और विपिन तिवारी (प्रभारी, पर्वतीय क्षेत्र) के नेतृत्व में लगे विपणन स्टॉल पर उपभोक्ताओं को आँचल के उत्पादों, निर्माण प्रक्रिया और योजनाओं की जानकारी आकर्षक ढंग से दी गई — जिसकी अतिथियों और उपभोक्ताओं ने जमकर तारीफ़ की।
रजत जयंती पर्व के मौके पर लालकुआँ दुग्ध संघ परिसर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया — जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव और गौरव की भावना से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम की सफलता में कृपाल सिंह, हेमंत पाल, महेश पांडे, दीपक कुलौरा, कुंदन सिंह, मनोज कुमार और सुदर्शन मेहरा की भूमिका उल्लेखनीय रही।