उत्तराखंड

लालकुआं की समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सक्रियजाम व विकास योजनाओं पर सांसद अजय भट्ट से मुलाकात, सौंपा विस्तृत ज्ञापन

खबर शेयर करें -

लालकुआं।

लालकुआं नगर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या और समग्र विकास को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर की प्रमुख समस्याओं और प्रस्तावित विकास योजनाओं से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन सांसद को सौंपा।


नगर पंचायत अध्यक्ष ने राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर बढ़ते यातायात दबाव को गंभीर समस्या बताते हुए इसके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने बताया कि लालकुआं से लगातार नई ट्रेनों का संचालन शुरू होने के कारण यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे नगर में वाहनों का दबाव भी तेजी से बढ़ा है।
ज्ञापन में नगर पंचायत द्वारा विकसित किए जा रहे पार्क में क्रिकेट टर्फ, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, स्विमिंग पूल और कैफे-कैफेटेरिया के निर्माण का प्रस्ताव शामिल किया गया है, जिसे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया को संबोधित किया गया है। सांसद अजय भट्ट ने इन जनहितकारी योजनाओं पर सहमति जताते हुए संबंधित केंद्रीय मंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष ने रेलवे की पूर्व पार्किंग भूमि में सड़क किनारे खड़े ऑटो, टेंपो और अन्य वाहनों के लिए स्थायी पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस संबंध में सांसद अजय भट्ट ने अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सिंह से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही।
नगर में बढ़ती यातायात समस्या को देखते हुए पेड टैक्सी स्टैंड के संचालन का प्रस्ताव भी रखा गया, जिस पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय का भरोसा दिलाया।
नगरवासियों को उम्मीद है कि इन प्रयासों से लालकुआं की जाम की समस्या में राहत मिलेगी और नगर विकास को नई गति मिलेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *