उत्तराखंड

“मां नैना देवी के आशीर्वाद से नई पारी की शुरुआत”एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टी.सी.

खबर शेयर करें -

नवागत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने संभाला कार्यभार, जनसेवा और अनुशासन को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

नैनीताल –
जनपद नैनीताल में पुलिस नेतृत्व को नई दिशा मिलने जा रही है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने आज (29 अक्टूबर 2025) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण किया।

कार्यभार संभालने से पूर्व नवागत एसएसपी ने माँ नैना देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जिले की सुख-शांति एवं सुरक्षा की कामना की।

मां नैना देवी के चरणों में नमन के बाद डॉ. मंजूनाथ ने कहा—

> “पुलिस सिर्फ कानून की रखवाली नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की संरक्षक भी है। नैनीताल में पारदर्शिता, अनुशासन और जनसंपर्क को नई ऊंचाई दी जाएगी।”

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का करियर अनुशासन, नेतृत्व और संवेदनशीलता का उदाहरण रहा है। उन्होंने राज्य की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं

सीओ रुद्रपुर व ऋषिकेश

एएसपी उधमसिंहनगर

एसपी देहरादून

एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार

सेनानायक आईआरबी द्वितीय

सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार

एसपी कुंभ

एसएसपी अल्मोड़ा

एसएसपी उधमसिंहनगर

एसपी अभिसूचना मुख्यालय

रेलवेज में कप्तान के रूप में सेवा

पुलिस अधिकारी होने के साथ-साथ डॉ. मंजूनाथ टी.सी. एक डॉक्टर भी हैं, जिन्होंने दिल्ली हॉस्पिटल में सेवाएं दीं — यह उनके व्यक्तित्व की संवेदनशील और मानवीय झलक दिखाता है।

नैनीताल पुलिस महकमे में उनके आगमन से नई ऊर्जा, अनुशासन और उम्मीद का संचार हुआ है।
जनता और पुलिस के बीच भरोसे की डोर को और मजबूत करने की दिशा में यह बदलाव बेहद अहम माना जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *