
सेनानी श्री अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यक्रम, देश सेवा व संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा
हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
34वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में आज संविधान दिवस बड़े सम्मान और गर्व के साथ मनाया गया। सेनानी श्री अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जवानों और अधिकारियों ने संविधान की रक्षा और देश की सेवा के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिज्ञा दोहराई।
कार्यक्रम के दौरान सहायक सेनानी श्री राजबीर सिंह ने सभी अधिकारियों और जवानों को संविधान दिवस की शपथ दिलवाई। उपस्थित बल कर्मियों ने संविधान की मर्यादा, मूल्यों व राष्ट्रीय एकता को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
सेनानी श्री अनिल सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा—
“संविधान दिवस हमें हमारे राष्ट्र के मूल मूल्यों की याद दिलाता है। हम, आईटीबीपी के कर्मी, भारत के संविधान के प्रति निष्ठावान हैं और देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।”
उन्होंने कहा कि यह दिवस प्रत्येक बल सदस्य को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समर्पण भावना से निभाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम ने आईटीबीपी परिवार में देशभक्ति, अनुशासन और संवैधानिक विश्वास को और अधिक मजबूत किया।





