बेमेतरा । खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल आज बेमेतरा जिला के प्रवास के दौरान धान खरीदी केंद्र बदनारा एवं चंदनू केन्द्र में धान खरीदी कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों से सौजन्य मुलाकात कर हाल-चाल जाना। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने निरीक्षण के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों से सुचारू रूप से राज्य में किसानों से धान खरीदी संचालित हो रही है। धान खरीदी के साथ ही धान का उठाव भी तेजी किया जा रहा है। अब तक धान खरीदी के 50 प्रतिशत से भी अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। अब तक 16 लाख मीटरिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। कलेक्टरों को धान के उठाव में तेजी लाने निर्देशित किया गया है।
Related Articles
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर न्यायालय में एल्विश यादव की पेशी, 6 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
January 11, 2025
आगामी 8 मार्च को आयोजित हो रहे नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को निराकृत कराने जिला अधिकारियों को निर्देश
February 26, 2025
मनरेगा से बना पशु शेड देवीराम के जीवन में आई खुशहाली
January 2, 2025
