Breaking Newsउत्तराखंड

परिणाम घोषित: 13 विभागों में 182 होनहार अभ्यर्थियों का चयन, सफल उम्मीदवारों में खुशी की लहर

खबर शेयर करें -

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 (PCS) का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सकीय परीक्षण के बाद विभिन्न विभागों के कुल 182 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

परिणाम जारी होते ही सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदेशभर से चयनित अभ्यर्थियों को बधाइयाँ मिल रही हैं।

आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार डिप्टी कलेक्टर के 9, पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) के 10, जिला कमांडेंट होमगार्ड के 5, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के 1, जिला पंचायत राज अधिकारी के 1, कार्याधिकारी जिला पंचायत के 1, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के 6, उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी के 58, परिवीक्षा अधिकारी के 1, वित्त अधिकारी एवं कोषाधिकारी के 14, सहायक आयुक्त राज्यकर के 16, राज्य कर अधिकारी के 53 तथा सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी (श्रेणी-1) के 7 पदों पर चयन किया गया है।

कोषाधिकारी पद पर अदिति जैन रहीं प्रथम

कोषाधिकारी पद पर चयनित अभ्यर्थियों में अदिति जैन ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनके साथ तितिक्षा जोशी, कमलदीप सिंह पिलखवाल, प्रमोद सती, कृतिका कुलश्रेष्ठ, एनी जोशी, प्रभाकर सिंह परमार, ज्योति बोहरा, सपना चनालिया, ऋतु बिष्ट, बबीता लोवियाल, अंबरीश प्रसाद नौटियाल, अपूर्वा थपलियाल और रविंद्र सिंह तोमर का चयन हुआ है।

सहायक आयुक्त राज्यकर पद पर 16 अभ्यर्थियों का चयन

सहायक आयुक्त राज्यकर पद पर आस्था अग्रवाल, सौरभ सिंह, योगेश बर्थवाल, इप्सिता रावत, वैभव पाल, खुशबू डोगरा, अजय डबास, शुभम कंडपाल, तारिका सिंह, प्रबुद्ध सिंह, नितिन कुमार, कंचन रावत, हिमांशु चंद्र जोशी, नंदिनी तोमर, पवन कुमार तथा के.एम. पिंकी का चयन हुआ है।

प्रदेश के युवाओं के लिए यह परिणाम बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय की तैयारी और कठिन चयन प्रक्रिया के बाद सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों ने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। चयनित अभ्यर्थी अब प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *