Breaking Newsउत्तराखंड

लालकुआं में फिर सड़क हादसा गोवंश व बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार खाई में समाई, महिला और युवक को गंभीर चोटे —

खबर शेयर करें -

लालकुआं।
सोमवार दोपहर लालकुआं क्षेत्र में डिपो नंबर चार के पास एक ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने देखने वालों को हिलाकर रख दिया। कालाढूंगी से किच्छा की ओर जा रही कार UK04 L 6644 अचानक अनियंत्रित होकर लगभग गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कार सवार एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में हड़कंप फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों को बचाने के प्रयास में चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा। उसी दौरान सड़क पर अचानक गोवंश आ गया, जिससे कार उससे टकराई और सीधे खाई में जा गिरी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि गोवंश भी कार के साथ खाई में गिर पड़ा, जिससे दुर्घटना और अधिक भयावह हो गई।

*स्थानीय लोगों की तत्परता से बची दोनों की जान*

हादसा होते ही आसपास के लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और कार में बुरी तरह फंसे घायलों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को गंभीर हालत में हल्द्वानी बेस अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई बताई जा रही है।

*स्थानीय लोग नाराज़, आए दिन लगातार हो रहे सड़क हादसो से* — सड़क पर घूमते गोवंश हादसों की मुख्य वजह

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क पर गोवंश का इस तरह अचानक आ जाना लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है, लेकिन प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। लोगों का कहना है कि “यदि सड़क पर गोवंश की समस्या नियंत्रित होती, तो यह हादसा टल सकता था।”

*पुलिस मौके पर, जांच जारी*

सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार को खाई से बाहर निकालने की व्यवस्था की है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *