Breaking Newsउत्तराखंड

एक ही दिन में विजिलेंस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, ASI 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

ऊधम सिंहनगर।

ऊधम सिंहनगर जिले में सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना दिनेशपुर में तैनात एएसआई अनवर अहमद को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने की।

जानकारी के अनुसार, एएसआई अनवर अहमद पर आरोप है कि उन्होंने एक शिकायतकर्ता से बिजली चोरी के मुकदमे को निपटाने के नाम पर 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सतर्कता विभाग को दी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि ऊधम सिंहनगर में विजिलेंस की यह एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय स्तर पर भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles