उत्तराखंड

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण, दस्तावेजों की जांच और अधिकारियों की लगी क्लास — महानगरों के लिए चलेंगी नई ट्रेनें!

खबर शेयर करें -

लालकुआं।
मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) इज्जतनगर वीणा सिन्हा ने शुक्रवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई से स्टेशन परिसर में रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, डीआरएम वीणा सिन्हा दोपहर करीब 3 बजे इज्जतनगर कार्यालय से रवाना हुईं और शाम 5 बजे लालकुआं स्टेशन पहुंचीं। उनके काफिले को स्टेशन में प्रवेश करते देख कर्मचारियों में हलचल मच गई।

स्टेशन पर पहुंचकर डीआरएम ने विस्तारीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कैरिज विभाग सहित विभिन्न कार्यालयों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने दो दर्जन से अधिक फाइलों का निरीक्षण किया और कई अधिकारियों व कर्मचारियों को मौके पर फटकार भी लगाई। निरीक्षण देर शाम तक लगभग 7:30 बजे तक जारी रहा।

बरेली लौटते समय मीडिया से बातचीत में डीआरएम वीणा सिन्हा ने बताया कि —

“लालकुआं से महानगरों के लिए कई नई रेलगाड़ियां शुरू करने का निर्णय रेल मंत्रालय ने लिया है। इसी के चलते आज स्टेशन का निरीक्षण किया गया। उत्तराखंड के यात्रियों को जल्द ही नई ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है।”

गौरतलब है कि लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। इसे लेकर डीआरएम वीणा सिन्हा स्वयं नज़र रख रही हैं और समय-समय पर निरीक्षण कर स्थिति का आकलन कर रही हैं।

फोटो परिचय:
लालकुआं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करतीं डीआरएम वीणा सिन्हा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *