Breaking Newsउत्तराखंड

दर्शन की राह बनी मौत की सड़क!नीम करौली धाम जा रही स्कॉर्पियो-N पलटी, 500 मीटर में उजड़ गए 3 घर, 6 लोग जिंदगी और मौत के बीच

खबर शेयर करें -

भवाली (नैनीताल)।

उत्तराखंड के भवाली में बुधवार सुबह एक ऐसा खौफनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। बाबा नीम करौली धाम के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो-N भवाली पेट्रोल पंप से महज 500 मीटर आगे अल्मोड़ा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह करीब 09:30 बजे, वाहन संख्या UP25 DZ 4653 में इज्जतनगर (बरेली) और गुजरात के श्रद्धालु सवार थे। वाहन में चालक सहित 9 लोग, जिनमें मासूम बच्चे भी थे, मौजूद थे। अचानक हुए इस हादसे ने कुछ ही पलों में खुशियों से भरी यात्रा को चीख-पुकार और मातम में बदल दिया।

हादसे की खबर मिलते ही नैनीताल पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें मौके पर दौड़ीं। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया और तत्काल सीएचसी भवाली पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

इस दर्दनाक हादसे में गुजरात व बरेली निवासी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों पर मानो पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल से लेकर घरों तक करुण क्रंदन गूंज उठा और भवाली क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

*. *मौत का शिकार हुए*

1. गंगा देवी (55), पत्नी भूप राम

2. बृजेश कुमारी (26), पत्नी राहुल पटेल, निवासी ग्राम चावण, इज्जतनगर, बरेली

3. नैंसी गंगवार (24), पुत्री जयपाल सिंह गंगवार, निवासी पीलीभीत/बरेली

*. *घायल (जिंदगी की जंग लड़ रहे)*

1. ऋषि पटेल उर्फ यूवी (7)

2. स्वाति (20), पत्नी भूप राम

3. अक्षय (20), पुत्र ओमेंद्र सिंह

4. राहुल पटेल (35), पुत्र भूप राम

5. करन उर्फ सोनू (25), निवासी गुजरात

6. ज्योति (25), पत्नी करन, निवासी गुजरात

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *