Breaking Newsउत्तराखंड

लालकुआं में दर्दनाक सड़क हादसा: मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर

खबर शेयर करें -

लालकुआं। बिंदुखत्ता से लालकुआं की ओर स्कूटी से जा रहे मां-बेटे के साथ कार रोड क्षेत्र के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में मां और बेटा कई मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए और दोनों को गंभीर चोटें आईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता हल्दुधार निवासी शिवराम (42 वर्ष) अपनी मां मोतिमा देवी (65 वर्ष) को स्कूटी पर बैठाकर लालकुआं जा रहे थे। जैसे ही वे कार रोड के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय युवाओं ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए 108 एंबुलेंस सेवा से उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच), हल्द्वानी रेफर कर दिया।
चिकित्सकों के अनुसार घायल महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बेटे के हाथ-पैर में गहरी चोटें बताई जा रही हैं। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और राहत व उपचार कार्य में सहयोग किया।

घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में दहशत का माहौल है और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *