उत्तराखंड

UKPSC ने जारी किया PCS-2024 का अंतिम परिणाम, जसमीत कौर बनीं टॉपर

डिप्टी कलेक्टर, DSP समेत विभिन्न विभागों के सैकड़ों पदों पर चयन, अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार हुआ खत्म

खबर शेयर करें -

* *डिप्टी कलेक्टर, DSP समेत विभिन्न विभागों के सैकड़ों पदों पर चयन, अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार हुआ खत्म*

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड एवं चिकित्सा परीक्षण के बाद विभिन्न विभागों में अधिकारियों के चयन की सूची जारी की गई है।

डिप्टी कलेक्टर के 9 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों में जसमीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर परीक्षा में टॉप किया है। उनके साथ वर्षा जोशी, आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियां, विरल शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल सैनी का चयन हुआ है।

आयोग के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के 10, जिला कमांडेंट होमगार्ड के 5, सहायक आयुक्त राज्य कर के 16, राज्य कर अधिकारी के 53, वित्त अधिकारी के 14, सहायक नगर आयुक्त के 7 तथा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के 6 पदों समेत विभिन्न विभागों में अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

शिक्षा विभाग में उप शिक्षा अधिकारी, स्टाफ अधिकारी एवं विधि अधिकारी के कुल 58 पदों पर चयन हुआ है, जो इस भर्ती प्रक्रिया के प्रमुख पदों में शामिल हैं। इसके अलावा पंचायती राज, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, परिवहन तथा अन्य विभागों में भी नियुक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

यूकेपीएससी की ओर से अंतिम परिणाम जारी होने के साथ ही हजारों अभ्यर्थियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार समाप्त हो गया है। चयनित अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है, वहीं अब नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

फोटो सोर्स-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग

फोटो सोर्स- Uttarakhand Public Service Commission)

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles