दिल्ली में ब्यूटी अवॉर्ड शो में चमकी ऊषा शर्मा— यू प्रोफेशनल के आयोजन में सम्मानित हुईं, बॉलीवुड अभिनेत्री सारा खान रहीं मुख्य अतिथि

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विवार को आयोजित यू प्रोफेशनल के तत्वावधान में भव्य ब्यूटी अवॉर्ड शो का आयोजन हुआ, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने शिरकत की। इस आयोजन की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री सारा खान रहीं, जिन्होंने मंच पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को सम्मानित किया।
वहीं राजीव नगर घोड़ा नाल बिंदुखत्ता की ऊषा शर्मा जो ऊषा मैकओवर नामक अपना ब्यूटी पार्लर चलाती है जिससे क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है।
उनके सरल स्वभाव मृदभाषी होने के कारण क्षेत्र की महिलाएं व युवतियां आए दिन शादी विवाह वह पार्टी फंक्शन में मेकओवर के लिए इनको आमंत्रित करती है अपने कला के हुनर से इन्होंने क्षेत्र में अपने लिए एक अलग स्थान बना रखा है जिसके चलते इन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित देवांगी मैम ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गीता मैम का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
ऊषा शर्मा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि — “यह मेरे लिए एक बेहद सम्मानजनक क्षण है। इस अवॉर्ड के लिए मैं अपनी मेंटर देवांगी मैम और गीता मैम की आभारी हूँ, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। यह उपलब्धि मेरे परिवार और सभी शुभचिंतकों के लिए गर्व का विषय है।”
वहीं ऊषा शर्मा ने कहा कि ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े इस शो ने न केवल उभरते टैलेंट को मंच दिया, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आत्मविश्वास की मिसाल भी पेश की।






