उत्तराखंड

उत्तराखंड जॉब अलर्ट: अपने ही गांव में नौकरी का सुनहरा मौका, 3211 पदों पर भर्ती शुरू

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्यभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 3211 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 28 जुलाई, शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
विभाग के निदेशक बीएल राणा के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://wecduk.in पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्र के पदों के लिए संबंधित राजस्व ग्राम तथा शहरी क्षेत्र के पदों के लिए संबंधित वार्ड की स्थायी एवं मूल निवासी महिला ही आवेदन की पात्र होगी।

चयनित अभ्यर्थियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर ₹9,300 प्रतिमाह तथा आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर ₹5,250 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

यह भर्ती उन महिलाओं के लिए बेहतर अवसर है जो अपने ही गांव या वार्ड में रहकर सरकारी व्यवस्था से जुड़कर रोजगार प्राप्त करना चाहती हैं।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles