उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: नैनीताल-बागेश्वर में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में भारी वर्षा के आसार

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जबकि सात अन्य जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं देहरादून, टिहरी गढ़वाल, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों में भी कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।
भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका के मद्देनज़र लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
प्रशासन ने आम नागरिकों और यात्रियों से मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क मार्ग की ताज़ा जानकारी अवश्य लेने को कहा गया है।
लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *