उत्तराखंड

Uttarakhand News: सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- वे हिमालय की तरह अडिग थे’….

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घण्टाघर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए। उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे।

भारतीय राजनीति में बनाई विशेष पहचान

सीएम धामी ने कहा कि उनका पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का एक स्पष्ट विज़न और चिंतन था। उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल ने भी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

सीएम योगी ने भी बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बहुगुणा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। देश और प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने जो योगदान दिया, उसे हमारी सरकार आगे बढ़ा रही है। स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पावन स्मृतियों को नमन!

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Related Articles