उत्तराखंड

उत्तराखण्ड मौसम अपडेट | देहरादूनसमूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बावजूद ठिठुरन बरकरार

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण शीत लहर के चलते आम जनमानस घरों में दुबकने को मजबूर है और केवल जरूरतमंद लोग ही बाहर निकल रहे हैं। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन ठंड का प्रकोप लगातार जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का यह मिजाज आगामी 12 जनवरी तक बने रहने की संभावना है।

दिन के समय जहां चटक धूप लोगों को कुछ राहत दे रही है, वहीं सुबह-शाम और रात के समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग बेहाल हैं। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा यातायात और दैनिक गतिविधियों में बाधा बन रहा है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

उधर, शुक्रवार को दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सुबह से ही बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे उत्तर भारत में ठंड और बढ़ गई है। फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *