Breaking Newsअन्य प्रदेश

हरिद्वार में खूनी टकराव से दहला बोडाहेड़ी गांव, पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने, सड़कों पर बरसे ईंट-पत्थर, छह घायल पुलिस तैनात।

खबर शेयर करें -

हरिद्वार।
पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेड़ी गांव में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुरानी दुश्मनी ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलाए गए, जिससे पूरा गांव युद्ध के मैदान जैसा नजर आने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि काफी देर तक गांव की गलियों में पत्थरों की बारिश होती रही। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हिंसा के बाद गांव की हालत बदहाल नजर आई। सड़कें ईंट-पत्थरों से पटी हुई थीं और हर तरफ दहशत का माहौल था। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें खुलेआम पथराव और भगदड़ साफ देखी जा सकती है।
फिलहाल पुलिस गांव में तैनात है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *