उत्तराखंड

आँचल दुग्ध संघ में राष्ट्रभक्ति के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस, पद्म भूषण सम्मान पर जताया गौरव

खबर शेयर करें -

लालकुआँ | नैनीताल

नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में 77वाँ गणतंत्र दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। संघ के प्रशासनिक भवन प्रांगण में अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की लोकतांत्रिक गरिमा और पद्म भूषण सम्मान—दोनों का संगम प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का सार्वजनिक जीवन सादगी, अनुशासन, सिद्धांतनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। उनका योगदान न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए मार्गदर्शक रहेगा।

692 दुग्ध समितियों और 5 शीतलन केंद्रों में भी मनाया गया गणतंत्र दिवस
मुकेश बोरा ने बताया कि इस अवसर पर आँचल दुग्ध संघ से संबद्ध 692 दुग्ध समितियों एवं 5 अवशीतन केंद्रों में भी गणतंत्र दिवस को उत्साह, उल्लास और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।
उन्होंने पद्म भूषण सम्मान की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय गणतंत्र दिवस के उत्सव को और भी गौरवपूर्ण बनाता है

कामगारों के हित में बड़ा निर्णय

वेतन वृद्धि में ₹1500 की प्रोत्साहन राशि अध्यक्ष ने कामगारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कहते हुए जानकारी दी कि 1 जनवरी से वेतन वृद्धि में ₹1500 की प्रोत्साहन राशि देने का सकारात्मक निर्णय लिया गया है।

लोकतांत्रिक मूल्यों और कर्तव्यों के पालन का आह्वान

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ। गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ कार्य कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने रखे विचार

सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है, जो हमें राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए संकल्पित करता है।

प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान की शक्ति और लोकतंत्र की विजय का प्रतीक है। यह दिन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया।

ये रहे उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य दीपा रैकवाल, गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र राणा, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, प्रभारी इंजीनियरिंग राजू दुमका, प्रभारी लैब रमेश आर्या, प्रभारी उत्पादन उमेश राणा, प्रधान सहायक युगल किशोर, डॉ. रमेश मेहता, प्रभारी एमआईएस कमलेश कुमार, सुरेश चंद्र, विजय चौहान, अवर अभियंता दिनेश कुलौरा सहित दुग्ध संघ के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *