बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामलासुप्रीम कोर्ट की सुनवाई फिर टली, अब 16 दिसंबर को होगी अगली तारीख

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण पर आज (10 दिसंबर) सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित महत्वपूर्ण सुनवाई एक बार फिर टल गई। कोर्ट में अन्य बड़े मामलों पर लंबी बहस के चलते इस केस की सुनवाई संभव नहीं हो पाई। अब अगली संभावित सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है जब समयाभाव के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो सकी।
आज सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुयान और न्यायमूर्ति नोंग्मीकाम कोटिश्वर सिंह की तीन सदस्यीय बेंच के सामने होनी थी, जिसे बेहद अहम माना जा रहा था।
*हल्द्वानी में हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में सुरक्षा कड़ी*
सुनवाई के मद्देनज़र हल्द्वानी, खासकर बनभूलपुरा इलाके में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। क्षेत्र को संवेदनशील घोषित करते हुए चौतरफा निगरानी बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले की कड़ी जांच की जा रही है।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर लागू प्रमुख व्यवस्थाएं:
*प्रभावित क्षेत्र की पूर्ण बैरिकेटिंग*
*बिना लोकल आईडी के प्रवेश वर्जित*
*BDS टीम की सक्रिय चेकिंग*
*संदिग्धों की सघन तलाशी*
*क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन लागू*
*पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च, शांति का संदेश*
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की सख्त नजर है। किसी भी भ्रामक या भड़काऊ सामग्री पर तुरंत कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है।
*अब 16 दिसंबर पर टिकी उम्मीदें*
लगातार सुनवाई टलने के बाद प्रभावित क्षेत्र और शहर के लोगों में अगली सुनवाई को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। 16 दिसंबर की सुनवाई को इस पूरे प्रकरण का अहम मोड़ माना जा रहा है।




