उत्तराखंडराजनीती

नैनीताल में भाजपा का बड़ा संगठन विस्तार! अनेक मोर्चों के नये अध्यक्ष घोषित, विधानसभा चुनाव 2027 से पूर्व संगठन ने तेज की तैयारियाँ

खबर शेयर करें -

नैनीताल।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड ने संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नैनीताल जनपद के विभिन्न मोर्चों के नये अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। ये नियुक्तियाँ प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट की सहमति तथा सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से व्यापक विचार–विमर्श के उपरान्त की गई हैं।

पार्टी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने की प्रक्रिया को तीव्र कर दिया है। इसी क्रम में जनपद स्तर पर मोर्चा टीमों का नया गठन किया गया है, जिससे पार्टी की चुनावी तैयारियों को मजबूत आधार मिल सके।

सूचना में कहा गया है कि प्रत्येक मोर्चे में उन्हीं कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है, जिन्होंने संगठन में निरंतर सक्रियता दिखाई है और क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क रखते हैं। पार्टी का विश्वास है कि यह नयी टीम संगठन को नयी ऊर्जा, नयी दिशा और सुदृढ़ गति प्रदान करेगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, शीघ्र ही नव–नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उन्हें संगठन की योजनाओं, कार्यक्रमों और आगामी चुनावी रणनीति से अवगत कराया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने नयी टीम को शुभकामनाएँ देकर कहा कि यह संगठनात्मक विस्तार नैनीताल जनपद में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करेगा तथा कार्यकर्ता जनता के बीच पार्टी की नीति, विचारधारा और योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाएंगे।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles