Breaking Newsअन्य प्रदेश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: आज तय होगा सत्ता का पासा — सुबह 8 बजे से 46 केंद्रों पर मतगणना

खबर शेयर करें -

पटना, 14 नवंबर 2025।
बिहार में राजनीतिक घमासान का निर्णायक दिन आ गया है। दो चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी है। पूरे राज्य में 243 सीटों के नतीजों को लेकर माहौल बेहद गर्म है। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 46 केंद्र स्थापित किए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

इस चुनाव में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा है कि जनता एक बार फिर उनके काम पर भरोसा जताएगी, जबकि दूसरी ओर RJD नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 18 नवंबर को वे शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों गठबंधनों के दावों के बीच आज का दिन अंतिम फैसला लेकर आएगा।

चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती ट्रेंड सुबह ही आने लगेंगे और देर शाम तक पूरी चुनावी तस्वीर साफ होने की संभावना है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन तैनात है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *