उत्तराखंड

ब्रेकिंग: हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 3 अस्पताल सील, 3 पर कार्रवाई की तैयारी

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अस्पतालों को सील कर दिया है, जबकि तीन अन्य अस्पतालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आर.के. सिंह के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर के नेतृत्व में गठित टीम ने जिले के विभिन्न निजी अस्पतालों और क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के तहत कुल 8 अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान ज्वालापुर स्थित श्री राम क्लिनिक, कनखल स्थित आस्था मेडिकल एंड क्लिनिक तथा धनपुरा स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में गंभीर अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर इन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

वहीं, वेलफेयर हॉस्पिटल, क्लासिक हॉस्पिटल और सेठी नर्सिंग होम में भी विभिन्न कमियां मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के पंजीकरण, अभिलेखों, चिकित्सकीय सुविधाओं और अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच की।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर ने बताया कि संबंधित संस्थानों पर अनियमितताओं की गंभीरता के आधार पर 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा नियमानुसार अन्य कानूनी और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध एवं मानकों के विपरीत संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बहादराबाद, भगवानपुर, रुड़की, लक्सर और मंगलौर क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरीक्षण कर रही हैं और जहां भी अनियमितताएं पाई जाएंगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

फोटो सोर्स:- सोशल मीडिया

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *