Breaking Newsउत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज़, हल्द्वानी:- नैनीताल के नए डीएम ललित मोहन रयाल का बड़ा ऐलान! देखें वीडियो।

खबर शेयर करें -

खिलाड़ियों और जनता के हित में लिया ऐतिहासिक फैसला — हर रविवार मैदानों में होगी फ्री कोचिंग

हल्द्वानी।
जिले के नए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कार्यभार संभालते ही विकास और जनसेवा के एजेंडे पर काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम रयाल ने कई अहम घोषणाएं करते हुए साफ किया कि उनका फोकस जनता के विश्वास और युवा खिलाड़ियों के भविष्य दोनों पर रहेगा।

डीएम ने बताया कि हर रविवार को खेल विभाग के कोच शहर के सार्वजनिक मैदानों में जाकर युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण (फ्री कोचिंग) देंगे, ताकि जिले की प्रतिभाएं राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें।
उन्होंने कहा कि “अब हल्द्वानी के मैदान सिर्फ खेल के नहीं, सफलता के केंद्र बनेंगे।”

जनसुविधाओं को लेकर भी जिलाधिकारी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार तेज होगी और गड्ढामुक्त हल्द्वानी के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए जाएंगे।

आपदा प्रबंधन पर बोलते हुए डीएम रयाल ने कहा कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि कोई भी पीड़ित परिवार मदद से वंचित न रहे।

प्रशासनिक पारदर्शिता पर जोर देते हुए डीएम ने कहा कि “अधिकारियों और जनता के बीच संवाद की दीवार नहीं रहने दी जाएगी।”
उन्होंने बताया कि हर हफ्ते तीन दिन — गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को जनसुनवाई होगी, जहां वे स्वयं जनता से मिलकर समस्याएं सुनेंगे और समाधान सुनिश्चित करेंगे।

डीएम ललित मोहन रयाल ने कहा कि उनका लक्ष्य है —

“एक ऐसा प्रशासनिक तंत्र खड़ा करना जो पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील हो।”

शहरवासियों ने जिलाधिकारी की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब हल्द्वानी में विकास की नई रफ्तार देखने को मिलेगी।

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles