छत्तीसगढ़राज्य

CM साय बोले- पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को छलने का काम किया, इसलिए…

खबर शेयर करें -

रायपुर: नगर पालिक निगम अंबिकापुर के महापौर पद की शपथ लेने पर मंजूषा भगत एवं सभी नव-निर्वाचित पार्षदगणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ये बात कही है। CM ने कहा, पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को छलने का काम किया, इसलिए जनता ने उसे उसकी जगह पर पहुंचा दिया। किसी भी कार्यों के शुभारंभ और पूजा-पाठ में गंगाजल का उपयोग किया जाता है। विपक्षियों द्वारा गंगा जी को विवादित करना सर्वथा अनुचित है।

अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने ली मेयर पद की शपथ
नगर निगम अंबिकापुर के नव निर्वाचित महापौर मंजूषा भगत ने मेयर पद की शपथ ली। कलेक्टर विलास भोस्कर ने महापौर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शामिल हुए।
वहीं कांग्रेस के पार्षदों ने समारोह के बहिष्कार का ऐलान किया है। निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कांग्रेस पार्षदों के शपथ के लिए सरगुजा कलेक्टर से चर्चा की है। इसके अनुसार कांग्रेस के पार्षद 3 मार्च सोमवार को कलेक्टर कक्ष में शपथ लेंगे।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Related Articles