Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि-बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने तथा तेज हवाओं के साथ भारी बौछारें पड़ने की संभावना है।

वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में गर्जन, बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

बीते दिनों देहरादून समेत कई क्षेत्रों में दिन के समय उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम को हुई बारिश ने मौसम को राहतभरा बना दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई देगा और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।

विभाग के मुताबिक 7 जून तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Pankaj Pandey

संपादक - आक्रामक न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *